फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आरटीओ ऑफिस में डीएम ने मारा छापा, दीवार फांदकर भागे दलाल; बोले- CCTV फुटेज देख दलालों पर कराएं FIR

यूपी की राजधानी लखनऊ में दलालों की धरपकड़ के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने पुलिस के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में छापा मारा। भारी पुलिस के साथ अचानक हुई छापेमारी से वहां पर हड़कंप मच गया। पकड़े जाने के डर से कई दलाल दीवार फांदकर भाग गए। इस दौरान कुछ लोग पकड़े भी गए लेकिन पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया। छापे में डीएम के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अमित वर्मा भी थे। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कार्यालय के सभी गेट बंद करा दिए। फिर वहां आए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। जिस काम के लिए लोग आए थे उसके कागज चेक किए। कुछ लोग संदिग्ध लगे तो उनसे गहरी से पूछताछ की। हालांकि सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को छोड़ दिया गया। कार्यालय में काम कराकर वापस जाने वाले भी गेट बंद होने करीब एक घंटे तक बाहर भी नहीं निकल पाए। कार्यालय में जगह-जगह खड़ी गाड़ियां देख डीएम नाराज हुए। उन्होंने आरटीओ संजय तिवारी से कहा कि दो से तीन दिन का सीसीटीवी फुटेज कंप्यूटर पर चेक करें। उसमें देखें कि कौन ऐसा व्यक्ति है जो रोज आरटीओ कार्यालय आ रहा है और उसकी पहचान करें। इसके बाद पकड़कर गिरफ्तार कराएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें