फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में आक्रोशित अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री आवास घेरकर किया हंगामा

उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया। अभ्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। नारेबाजी कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में काफी अनियमितता हुई है। इस कारण आरक्षित वर्ग के हजारों अभ्यर्थी नौकरी पाने से वंचित रह गए हैं। मामले में हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। लेकिन, सरकार की लापरवाही के कारण उसका पालन नहीं हुआ। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी पक्ष रखने से पीछे हट रही है। हमरा मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पैरवी करे। जल्द इस मामले का निस्तारण कराए। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 25 मार्च को होनी है। योगी सरकार आठ साल मिसाल का नारा दे रही है। लेकिन, हमरा पांच साल बेहाल रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें