फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2024: यूपी का सबसे बड़ा बजट पेश, यहां सुनें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बजट भाषण

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश का बजट विधानसभा में पेश कर दिया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को बजट पेश किया। यह बजट उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस बजट का आकार 7 लाख 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। प्रदेश सरकार ने अपने बजट में प्रदेश की सड़कों पर विशेष बल दिया है। धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए 1750 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। राज्य की सड़कों की देखरेख के लिए 3000 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाली सड़कों को फोर लेन करने के लिए 800 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। सुनिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बजट भाषण...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें