मदरसों को लेकर योगी सरकार ने नया फरमान जारी किया है। मंगलवार को यूपी सरकार ने वार्षिक कैलेंडर जारी किया, जिसमें मुस्लिम त्योहारों के दौरान मदरसों में छुट्टियां कम कर दी गई हैं। इसके साथ-साथ दूसरे धर्मों के त्योहारों पर भी मदरसों को बंद रखे जाने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले पर मदरसे से जुड़े लोगों में नाराजगी है।