फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ नाइट शेल्टर हादसे में घायल ने दम तोड़ा, अब तक 5 मरे

Mon, 09 Jan 2017 04:14 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ

लखनऊ में रविवार रात करीब डेढ़ बजे दो युवकों ने नशेबाजी में सड़क किनारे रैन बसेरे में सो रहे लोगों को कार से रौंद डाला। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त कार दिवगंत विधायक अशोक कुमार का बेटा आयुष चला रहा था। आयुष और कार में मौजूद उसके दोस्त निखित अरोरा दोनों के नशे में होने की पुष्टि पुलिस ने की है। मौके पर ही मरने वालों में बहराइच के पृथ्वीराज, अब्दुल कलाम व गोकरन के अलावा देवराज पांडे शामिल हैं। उपचार के दौरान मरे शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें