वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया । जिसकी वजह से कई ट्रेनों का रूट बदला गया । हादसे के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि हाल ही में मुजफ्फरनगर के खतौली में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर जाने से करीब 23 यात्रियों की मौत हो गई तो उसके बाद कानपुर के औरेया में ट्रेन हादसा हो गया, जिसमें 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। ऐसे में रेलयात्रा में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे है।