फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया उपचुनाव में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, दोपहर 1 बजे तक 50.26% वोटिंग

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। दोपहर 1 बजे तक कुल 50.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 60,799 पुरुष एवं 49,969 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन और सुरक्षा बल लगातार नजर बनाए हुए हैं। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें