झांसी।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी की सूचना के बाद झांसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। ईलाइट चौराहा पर जुटे सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को नवाबाद थाने में रोक लिया। नवाबाद थाने में सपा नेता और कार्यकर्ता जमीन पर पंक्ति में बैठकर आपस में चर्चा करते नजर आए। नवाबाद थाने में रोके गए नेताओं में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट विश्व प्रताप सिंह, अरविंद वशिष्ठ, महेश कश्यप, अनस मकरानी, स्वदेश सिंह यादव, सत्येंद्र पुरी, अभिषेक, हामिद मकरानी, राहुल माल्या, डॉ. रघुवीर चौधरी, स्वदेश यादव और मनोज दुबे शामिल रहे।