फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरछा से आंतिया तालाब तक निकली कांवड़ यात्रा, इलाइट चौराहे पर पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

झांसी। श्रावण मास के अवसर पर बुंदेलखंड दिव्यांग समिति की ओर से ओरछा से आंतिया तालाब स्थित शिव मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारों के साथ कांवड़ लेकर मंदिर की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के इलाइट चौराहा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें