बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान संत के हाल के बारे में जानकारी ली। इस बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें संत ने उनसे कहा कि दोनों किडनी फेल हैं। प्रेमानंद तो चला जाएगा, लेकिन राधा नाम हमेशा रहेगा। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एल्विश यादव ने केलि कुंज आश्रम पहुंचे। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के सामने बैठकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संत से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा, जिस पर महाराज ने बड़ी सहजता से कहा कि 'अब शरीर कितना भी संभाल लो, जाना तो सबको ही है।' उनकी इस बात पर एल्विश भावुक हो गए और बोले कि वो अपने जीवन में संतों के मार्गदर्शन पर चलना चाहते हैं।