फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: आंखों की चली गई रोशनी, फिर भी बनाते हैं दीये

Sun, 31 Oct 2021 03:59 PM IST
अमन शुक्ला वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

आगरा के बाह तहसील के गांवों में दिवाली पर तेजी से घूमते चाकों पर कुम्भकार दीयों को आकार दे रहे हैं। कोरोना काल में बढ़ी दुश्वारियों से आर्थिक संकट के हालात में बेबसी की जिंदगी जीने को मजबूर कुम्भकारों को करवाचौथ पर राहत मिली थी। उन्हें अब दिवाली पर अच्छी बिक्री से अपने घर पर खुशियों के दीये जलने की उम्मीद है। इसी के चलते गांव बिजकौली के नरेश भी दिन-रात दीय बनाने का काम कर रहे हैं। उनकी आंखों की रोशनी चली गई है, सुनाई भी नहीं देता। इसके बाद भी वह दिवाली पर लोगों के घरों को रोशन करने के लिए चाक पर दीपक बना रहे हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें