फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोरखधाम एक्सप्रेस में मारामारी, हिसार- बरौनी-हिसार स्पेशल ट्रेन में 30 सवारी

Wed, 06 Nov 2024 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

हिसार में छठ पर्व मनाने के लिए लोग घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। हिसार से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में पिछले एक महीने से वेटिंग चल रही है। सामान्य डिब्बो में लोगों को सीट नहीं मिल रही है। हालत यह है कि लोग शौचालय में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। मगर रेलवे ने मंगलवार रात बिहार के लिए हिसार-बरौनी-हिसार स्पेशल ट्रेन रवाना की। इस ट्रेन में कुल 30 सावरियां ही थीं। जबकि गोरखधाम ट्रेन में सीटों को लेकर मारामारी चल रही है। छठ पर्व मनाने ट्रेन में रवाना हुए लोगों का कहना है कि रेलवे की ओर से ट्रेन चलाने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। मगर ट्रेन नियमित चलाई जाएं। उनका कहना है कि हिसार से बिहार जाने के लिए सिर्फ गोरखधाम ट्रेन चल रही है। मगर सामान्य डिब्बे कम होने के कारण यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा हैं। ऐसे में जल्दबाजी में रेलवे ने 1 दिन के लिए ट्रेन चलाई है। जबकि यह ट्रेन दिवाली के बाद चली होती तो रेलवे और यात्रियों को फायदा होता। वही वापसी में ट्रैन 8 नवंबर को बरौनी से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शनिवार को शाम 7.30 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में हांसी, भिवानी सिटी, कलानौर कलां, रोहतक, बहादुरगढ़, शकूरबस्ती, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ, हाथरस, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पाटलीपुत्र व हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 2 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 3 द्वितीय साधारण व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे हैं। ट्रेन रात 10:15 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 से रवाना हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें