डोडा के बलना जोधपुर गांव में हर तीसरे वर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक दंगल में पानी, बसोली, भलेसा और गंधोह सहित कई क्षेत्रों के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजक धीरज कुमार भगत ने कहा कि दंगल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और क्षेत्र की पारंपरिक विरासत को संरक्षित करना है।