कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बबल गुप्ता की देखरेख में विजयपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर महात्मा गांधी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। उन्होंने 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था। बबल गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के देश के विकास के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने कहा देश की सभी पार्टियां गांधीवादी विचारधारा का समर्थन करती हैं,। लेकिन सत्ता में बैठे कुछ लोग नाथूराम गोडसे की विचारधारा का पक्ष लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पहले जीएसटी बढ़ाती है और फिर उसे घटाती है। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर भी चिंता जताई। इस समय सांसदों और विधायकों से सवाल किया कि जो लोग घर-घर जाकर जीएसटी के फायदे बता रहे हैं उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि जीएसटी किसने बढ़ाई थी और अब किसने घटाई है। इस मौके पर माडू राम,उतम चंद और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।