फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में महिला जनसुनवाई, 25 मामलों को मौके पर सुना राष्ट्रीय महिला आयोग ने

जम्मू। जम्मू।राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पंचायत भवन ने आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है।यहां पर महिला जनसुनवाई की शुरुआत करते हुए कहा कि आयोग का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को मौके पर जाकर न्याय दिलाना है,उनकी शिकायतों,समस्याओं को सुनना है। उन्होंने जनसुनवाई में 25 मामलों को सुना। उनका कहना था कि महिलाएं अपने प्रति घरेलू हिंसा के खिलाफ खुलकर बोलें,मामलों को आयोग के सामने लाएं। यह प्राथमिकता है,अभी भी महिलाएं अपने खिलाफ उत्पीड़न की घटनाओं को सामने लाने में संकोच करती हैं ,डरती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग पूरे देश में जाकर इनकी समस्याओं को सुन रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें