फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: अधूरे जवाब से खफा भाजपा विधायक नरेंद्र और अरविंद ने किया वॉकआउट

निकिता गुप्ता Updated Fri, 13 Feb 2026 12:46 PM IST

आरएस पुरा से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह रैना और उनके समर्थन में जम्मू पश्चिम से भाजपा विधायक अरविंद गुप्ता पहाड़ी लोगों के लिए एसटी-2 दर्जा दिए जाने की मांग पर मंत्री सकीना इत्तू के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वॉकआउट कर गए। प्रश्न प्रहर के दौरान विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि वह प्रदेश के दूसरे हिस्सों में राजौरी और पुंछ जिलों के पहाड़ी लोगों को एसटी-2 का दर्जा नहीं मिलने का मुद्दा उठाते रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हमारे विधायक अरविंद गुप्ता का है। उन्होंने एक साल पहले इसके लिए आवेदन किया था लेकिन आज तक प्रमाण पत्र नहीं मिला। इसी दौरान बीच में उठे पुंछ से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक एजाज जान ने पूछा कि विधायक नरेंद्र सिंह और अरविंद गुप्ता डोगरा हैं या पहाड़ी ? उन्होंने कहा कि यह दर्जा उन पहाड़ी लोगों के लिए है जो अपनी जमीन चराते हुए, अपने मवेशियों की देखभाल करते हुए और दिक्कतोंं में जीवन व्यतीत करते हैं। उन्हें शांत कराते हुए मंत्री सकीना इत्तू ने जवाब दिया कि एसटी-2 दर्जा पाने के लिए कुछ नियम हैं। दर्जा हासिल करने के लिए आवेदन करने से पहले उस इलाके का निवासी होना जरूरी है। उनके बयान पर आपत्ति जताते हुए विधायक नरेंद्र सिंह और अरविंद गुप्ता ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें