ऑल जम्मू एण्ड कश्मीर पंचायत कांफ्रेस ने कैपेक्स, पीआरआई बजट में ग्राम सभाओं द्वारा दी गई सिफारिशों को पूरी तरह से नजरअंदाज किए जाने पर रोष व्यक्त किया है। अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि जो भी सिफारिशें ग्राम सभाओं द्वारा दी गई है उनको एक किनारे पर रखकर प्रदेश के तमाम विधायकों ने अपनी मनमर्जी से अपने फायदे को देखते हुए कैपेक्स, पीआरआई बजट पास करवा दिए है जिसका हम विरोध करते है। उन्होंने कहा कि जो भी सिफारिशें ग्राम सभाओं द्वारा की जाती है उनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है जबकि ऐसा हम नहीं कह रहे है , देश का कानून ये कहता है। उन्होंके कहा कि प्रदेश में कुल 4192 पंचायतें है और हम सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों से अपील करते है कि वे अपनी-अपनी ग्राम सभा की सिफारिशें विडियोग्राफी के माध्यम से सरकार तक पहुंचाए ताकि सरकार उनपर गौर करे ताकि ग्राम सभाओं का सम्मान बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी ग्राम सभाओं की सिफारिशों को नजरअंदाज किया जाएगा तो हम सड़कों पर उतरकर सरकार के इस फैसले का विरोध करेंगे। इस अवसर पर केरन पंचायत के पूर्व सरपंच धर्मेन्द्र सिंह व अन्य भी मौजूद रहे।