बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 2026 के मद्देनजर DIG उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा ने रियासी जिले में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने सुंगल टनल, कालीधार और भांबला का दौरा कर यात्रा मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।