झांगड दिवस के उपलक्ष्य में सेना की झांगड बटालियन ने उस्मान यादगार परिसर में एक मल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सेना तथा स्थानीय नागरिकों के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करना रहा।