सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भारत–पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सई गांव में मैराथन दौड़ का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। सीमावर्ती क्षेत्र में होने के बावजूद बड़ी संख्या में लड़कियों और लड़कों ने भाग लेकर खेल के प्रति अपनी दिलचस्पी और ऊर्जा का परिचय दिया। कार्यक्रम में सुचेतगढ़ विधानसभा के विधायक प्रो. गारु राम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।