श्री कैलख ट्रस्ट, रायपुर (जम्मू) की ओर से जम्मू नॉर्थ विधानसभा के मिश्रीवाला में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन जांबाज़ अधिकारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने नशा, अपराध और संगठित अपराध के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज में सुरक्षा, शांति एवं विश्वास की भावना को सशक्त किया।