जलशक्ति विभाग रियासी व दरमाड़ी डिविजन में काम करने वाले अस्थाई कर्मचारियों ने सोमवार को रोष रैली निकाली। सोमवार सुबह कर्मचारी ऑफिस परिसर में इकट्ठा हुए। इस दौरान सभी ने एक साथ बैठ कर धरना दिया। बाद में एक रोष रैली को पैदल निकाला गया जोकि मिनी सचिवालय तक पहुंची। रोष रैली को देखते हुए सचिवालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया बाद में उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिली। कर्मचारियों ने कहा कि वह कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे है उन की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विभाग में कई प्रकार के घोटाले हो रहे है लेकिन उन की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।