नशा मुक्त भारत,जम्मू कश्मीर के तहत रियासी में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के द्वारा एक रैली निकाली गई,जोकि नगर के मुख्य स्थानों से हो कर गुजरी। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर व पोस्टर लगा कर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इसके अलावा पर्यावरण को बचाने का भी संदेश दिया।