श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस छात्रों के प्रवेश को लेकर मचे बवाल पर मुख्यमंत्री अब्दुल्लाह ने कहा की यहां मेरिट नहीं बल्कि मजहब के आधार पर विवाद पैदा किया जा रहा है। उन छात्रों की क्या गलती है जिन्होने मेरिट के आधार पर प्रवेश पाया है। कुछ लोग माहौल खराब करने के लिए इसे मजहबी रंग देने पर तुले हैं। उन्होंने कहा की असेंबली ने जब यूनिवर्सिटी के लिए बिल पास किया था तब उसमें भी कहीं इस बात का जिक्र नहीं किया गया था कि यहां मजहब के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि और अगर इसे मजहबी रंग ही देना है तो स्पष्ट कर दें कि श्री माता वैष्णो देवी अस्पताल में भी सिर्फ वर्ग विशेष का ही इलाज होगा। अन्य समुदाय के लोग वहां इलाज कराना छोड़ देंगे।