रियासी के मुख्य बस अड्डे के पास और सुला कटड़ा मार्ग पर लगाई गई सोलर लाइट मौजूदा समय के दौरान बंद पड़ी है। शाम को अंधेरा होने के बाद दुकानदारों को सोलर लाइट्स का फायदा मिल सके इस के लिए लाइट्स को लगाया गया था। कई खंभों पर से लाइट्स के साथ लगी बैटरी भी गायब हो गई है। स्थानीय दुकानदारों ने सोलर लाइट्स को ठीक करने की मांग नगर परिषद और प्रशासन से की।