कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में मंगलवार को लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई। लंबे समय के बाद प्रकृति फिर गुलमर्ग पर मेहरबान हो गई है। बर्फबारी से घाटी के इस मनमोहक पर्यटन स्थल पर एक से बढ़ एक सुंदर नजारे देखने को मिल रहे हैं। चारों ओर बर्फ की चादर सी बिछी नजर आ रही है।