रियासी जिला मुख्यालय से सलाल अरनास जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग सलाल के पास पहाड़ से गिरे पत्थरों से बंद रहा। बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन आठ बजे पहाड़ी गिरने से मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया जिस से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है लोग जान जोखिम में डाल कर पहाड़ी से ही सफर करने को मजबूर हो रहे हैं इस बीच ग्रेफ की टीम मौके पर पहुंच गई। सलाल की ओर से बड़ी जेसीबी मशीन लगा कर रास्ते साफ करने का काम शुरू कर दिया दिया गया अधिक पहाड़ गिरने से बड़े-बड़े पत्थर रास्ते में आ गिरे है जिसे हटाने में समय लगेगा लोगो ने बनाया की अभितक कोई माली नुकसान की जानकरी नहीं लेकिन फिर जब रास्ता साफ होगा तब ही कुछ सही कहां जा सकता है अनुमान लगाया जा रहा की शाम चार बजे तक ही रास्ता खुल सकता है उसके बाद ही लोग इस रास्ते है सफर कर पाएंगे। इस दौरान कई लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा कई लोगों ने वही से गाड़िया मोड़ कर वापिस घर की तरफ रवाना हुए लोगों ने प्रशासन और बीआरओ से जल्द जल्द रास्ता बहाल करने की अपील की।