रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे ने नगर के स्थानीय लोगों साथ मुलाकात कर विकास पर चर्चा की। लोगों ने उन्हें स्थानीय जनाना पार्क में सोलर लाइट सिस्टम में सुधार लाने की मांग की। इस के साथ ही पार्क के आस पास की गलियों की हालत में भी सुधार लाने को कहा। नगर परिषद ऑफिस के पास लगाए जाने वाले गंदगी के ढेरों को हटाने व स्थान बदलने की मांग हुई। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों को लोगों की सलाह अनुसार ही करवाया जाएगा।