राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पांच दिसंबर को जयपुर हुई हत्या के विरोध में जम्मू में गुरुवार को प्रदर्शन हुआ। करणी सेना की जम्मू कश्मीर इकाई के सदस्यों ने इसके विरोध में जमकर रोष जताया। उन्होंने वी वांट जस्टिस के नारे लगाए और कहा कि इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियां कानून व्यवस्था के खिलाफ हैं। सदस्यों ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।