डोडा जिले के कास्तीगढ़ क्षेत्र में 28 वर्षीय पृथ्वी राज की विशाल चट्टान गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक घर के पास एक व्यक्ति से बात कर रहा था, तभी अचानक चट्टान उसके ऊपर आ गिरी।