पौनी के डाक बंगले में विधायक कुलदीप राज दुबे ने करीब 1.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल का नींव पत्थर रखा। इसमें 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, जिससे सरकारी बैठकों, सम्मेलनों और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पौनी में खेल मैदान का उद्घाटन भी जल्द किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को खेल गतिविधियों के बेहतर अवसर मिलेंगे।