फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

जम्मू नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 65 के नागबनी (मछलियां) में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजनों के साथ झूम उठे। कथावाचक महामंडलेश्वर महंत नन्द किशोर शास्त्री महाराज नरसिंह धाम घो मन्हासा वाले ने कहा की जब जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मनुष्य इस सांसारिक मोह में फस कर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है। मनुष्य अपने मन के कुविचारों को निकाल कर परमेश्वर का ध्यान लगाता है। तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। महाराज ने बताया कि किस तरह देवकी के गर्भ से आठवीं संतान के पैदा होने के बाद वासुदेव जी महाराज भगवान कृष्ण को बदलकर उनकी जगह पर योग माया को लेकर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें