फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में एनएचपीसी के अस्थाई कर्मचारियों का धरना जारी, स्थायी नियुक्ति की मांग पर अड़े

निकिता गुप्ता Updated Wed, 08 Oct 2025 06:46 PM IST

रियासी पिछले छह दिनों से एनएचपीसी के अस्थाई कर्मचारी अपनी मांगों को ले कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता वे पीछे हटेंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थाई नहीं किया गया और न ही अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। बुधवार को विधायक कुलदीप राज दुबे ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अस्थाई कर्मचारियों की मांगे पूरी तरह जायज हैं और उन के मुद्दों का समाधान करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एनएचपीसी प्रबंधन व प्रशासन के साथ बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने विधायक का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उन के हस्तक्षेप से उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें