फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में सीट आवंटन पर मुरली मनोहर का विरोध

सोमवार को श्री माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा पर रवाना हुए हिंदू जागरण के संगठन मंत्री मुरली मनोहर ने श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मुस्लिम छात्रों को सीट आवंटित करना गलत बताया। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। जहां पर देश के हर हिस्से से श्रद्धालु आते है। श्राइन बोर्ड हिंदुओं के चढ़ावे से ही चलता है। मेडिकल सीट देने पर जारी आंदोलन सही है। श्राइन बोर्ड को अपने फैसले पर गौर करना चाहिए। गौरतलब है कि हर महीने रियासी से श्री माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा यात्रा संक्रांत के शुभ अवसर पर निकाली जाती है। सोमवार को भी यात्रा गणेश मंदिर में माथा टेकने बाद रवाना हुई। साथ में वरिष्ठ नागरिक टाकन दास संस्कृत विशेषज्ञ प्रताप सिंह व अन्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें