डोडा वेस्ट के विधायक शक्ति राज परिहार ने जम्मू-कश्मीर के लिए मंजूर 9,800 करोड़ की दो टनल परियोजनाओं का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सिंघपोरा-वाइलू और सुधमहादेव- द्रंगा टनल परियोजनाओं से चिनाब क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।