लोहड़ी का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार सज गए हैं। जहां लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। लोहड़ी के दिन आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई जाएगी। इस दौरान आग के चारों तरफ चक्कर लगाकर सभी लोग मंगल कामना करेंगे।लोहड़ी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ गई है।बाजार की मंदिर मार्र्केट, मेन बाजार, रामगढ़ रोड क्षेत्र में विशेष तौर पर दुकानों की सजावट की गई है। बाजार में पर्व के कुछ दिन पहले से ही संबंधित सामग्री के स्टॉल लगाए गए हैं। बाजार में मूंगफली, गजक और मक्की के 200 ग्राम से लेकर एक किलो तक के अलग-अलग पैकेट उपलब्ध हैं। क्षेत्र में इस समय रोनक काफी बढ गई है।