गाइडिंग एंड काउंसलिंग सेल गुडा सलाथिया और क्षेत्र के स्थानीय लोगों की सहयोग से पहली बार गुडा सलाथिया तालाब पर शनिवार शाम को महा आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।गुडा सलाथिया में महाआरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इसमें सैकड़ों लोग शामिल थे।जो महिमा का गुणगान करते हुए झूमते नजर आए। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर प्रसाद भी बांटा। हाथों में पूजन सामग्री लिए मंदिर में कतारों में लगकर भक्त बारी का इंतजार कर रहे थे। सुबह मंदिर में जुटी भीड़ देर शाम तक नजर आई। इस बीच शाम को मंदिर में महाआरती के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन सभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेने पहुंचीं। यहां से आई भजन में माता के भजन प्रस्तुत कर महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर भाजपा विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, डीसी सांबा आयुषी सूदन,पंकज सलाथिया, वीर प्रताप सिंह के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि सनातन धर्म को बढ़ावा दिया जा रहा है यह बहुत अच्छी बात है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।