फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: नशे में भटके युवाओं को रास्ता दिखा रहा सेल : एलजी

गाइडिंग एंड काउंसलिंग सेल गुड़ा सलाथिया ने रविवार को अपना सातवां वार्षिक दिवस धूमधाम से मनाया। इसमें उपराज्यपाल मनोज मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। एलजी ने कहा कि यह टीम युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रही है जो समाज के लिए एक सराहनीय पहल है। सिन्हा ने कहा किसी भी समाज का शीघ्र और समावेशी विकास काफी हद तक युवाओं पर निर्भर करता है इसलिए युवाओं के स्वास्थ्य व कल्याण को सुनिश्चित करना आवश्यक है। नशे की लत से युवाओं का भविष्य अंधकार में है, इसलिए इसे रोकना बेहद जरूरी है। एलजी ने कहा कि गाइडिंग एंड काउंसलिंग सेल के सहयोग से देश विकास की ओर बढ़ रहा है। पहले कश्मीर में पत्थरबाजी आम बात थी। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से पत्थरबाजी पूरी तरह से बंद हो गई है। घाटी में विकास कार्यों को रफ्तार मिली है लेकिन विरोधियों को यह बदलाव रास नहीं आ रहे हैं। एलजी ने विकास कार्यों को रफ्तार देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। सेल के सदस्यों और विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने एलजी को पगड़ी पहना कर स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें