जम्मू विश्वविद्यालय में छात्रों ने शहीदों को नमन किया। वहीं, जम्मू प्रेस क्लब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को समर्पित एक शॉर्ट मूवी को रिलीज किया। पुलवामा के अवंतीपोरा में घटना स्थल पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।