माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बहुत खुशी भरी खबर है। जम्मू हवाई अड्डे से सीधा माता वैष्णो देवी धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को पहली उड़ान भरी गई। जम्मू हवाई अड्डे से दो हेलीकॉप्टर माता वैष्णो देवी धाम में बने सांझी छत के पंछी हेलीपैड पर उतरे। इन दो हेलीकॉप्टर में नौ श्रद्धालुओं माता के दर्शन के लिए पहुंचे।