जिला पुलिस रियासी के साइबर क्राइम सेल ने चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगा उन्हें उन के ऑनर तक पहुंचाया। इस के अलावा पुलिस ने आन लाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों के कई मामले भी हल किए। एसएसपी परमवीर सिंह ने सोमवार को एक पत्रकारवार्ता करते हुए सारी जानकारी सांझा की। इस के साथ ही उन्होंने लोगों को आन लाइन ठगी से होशियार रहने को कहा वहीं इस के साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा।