रियासी और आसपास के मंदिरों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसका मुख्य कार्यक्रम वार्ड नंबर-11 स्थित बाबा श्री लाल दयाल जी मंदिर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने सत्संग कर गुरु महिमा का गुणगान किया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।