फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: बाढ़ नियंत्रण पर सरकार सख्त, जावेद अहमद राणा ने भगतपुर का किया दौरा"

बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई विभाग के कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा ने मंगलवार को मढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तवी क्षेत्र घो मन्हासा के गांव भगतपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री जावेद अहमद राणा ने कहा कि तवी नदी के किनारे बसे गांवों में हर साल बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भगतपुर और आसपास के इलाकों में बाढ़ नियंत्रण संबंधी सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू करवाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें