फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में पूर्व भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने जनरल जोरावर सिंह को दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रविंदर रैना ने शुक्रवार को रियासी पहुंच महान योद्धा जनरल जोरावर सिंह को उन के बलिदान दिवस पर श्रंद्धाजलि दी। बस अड्डे पर स्थित जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाते हुए जयघोष लगाए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनरल जोरावर सिंह के अभूतपूर्व बल के कारण प्रदेश व देश की सीमाओं का विस्तार हुआ। उन के अहम कौशल साहस व युद्ध रणनीति से सीमाएं बड़ी। आज के युवाओं को जनरल जोरावर सिंह की वीरता से सीख लेनी चाहिए़। मौके पर भाजपा के प्रभारी नारायण सिंह जिला प्रधान रोहित दुबे वरिष्ठ नेता ओमी खजुरिया शील मगोत्रा प्रदीप सिंह मुश्ताक अहमद शहरी प्रधान अंकुश नरगोत्रा सुरिंदर शर्मा अनिल शर्मा व अन्य नेता भी उपस्थित रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का रियासी आवागमन होने पर हार पहना कर स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें