रियासी में जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को के प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पहले कार्यालय परिसर में धरना दिया बाद में रियासी पौनी जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग को शिव नगर से बंद कर धरना दिया। लगभग पैंतालिस मिनिट तक सड़क मार्ग बंद रहा मौके पर पहुंचे एसएचओ रंजीत सिंह राव ने प्रदर्शनकारियों से बात की मार्ग को खुलवाया गया। बाद में कर्मचारी जलशक्ति विभाग के कर्मचारी अधिकारी से भी मिले।