जलशक्ति विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार को डेली वेजर्स वर्कर्स यूनियन यूनिट ऑफ भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की अपनी मांगों को पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ ही एलजी प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए। कहा कि सरकार ने उन के साथ जो वायदा किया था उसे पूरा नहीं किया जा रहा है बकाया वेतन के साथ ही कई कर्मचारी स्थाई होने के इंतजार कर रहे है। मांगे पूरी नहीं होने की सूरत में सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।