पुरमंडल में कल बिजली की लाइन बिछाने के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट की दर्दनाक घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में मंडल गांव का रहने वाला अंग्रेज़ सिंह और मौतलिया गांव, जिला सांबा के रहने वाले अमर चंद शामिल हैं। दोनों की मृत्यु की खबर से क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया है।