नए हिट एंड रन कानून को लेकर राजोरी में भी ट्रांसपोर्ट और चालक संगठनों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को राजोरी में कई रूट पर यात्री वाहनों के पहिए जाम रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गरीब परिवार के युवा ही चालक बनते हैं और किसी तरह अपने घर का गुजर बसर करते हैं। इस कानून में कई खामियां हैं। इन्हें दूर किया जाना चाहिए। चालकों का पक्ष भी लिया जाना चाहिए।