फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: सावलाकोट प्रोजेक्ट का मुख्यालय ज्योतिपुरम में बनाने की उठी मांग

दरिया चिनाब पर जिला रामबन,उधमपुर और रियासी के बीच बनने वाले महत्वाकांक्षी सावलाकोट प्रोजेक्ट का मुख्यालय ज्योतिपुरम में बनाए जाने की मांग मुखर हुई। स्थानीय निवासी सुदेश पंडोत्रा,वनीत शर्मा, राजेश केसर,जीवन शर्मा ने कहा कि सलाल डैम को बनाते समय एक कॉलोनी का निर्माण ज्योतिपुरम में किया गया था। सलाल डैम की तरह ही सावलाकोट प्रोजेक्ट का काम भी एनएचपीसी कर रही है। मौजूदा समय के दौरान ज्योतिपुरम में एनएचपीसी के अधिकारी और कर्मचारी है,जहां पर रहने के लिए क्वार्टर भी बने है। ज्योतिपुरम और आस-पास के कुछ क्षेत्र पर एनएचपीसी के अधीन है,जहां पर अतिरिक्त कॉलोनी का निर्माण किया जा सकता है। इसके अलावा ज्योतिपुरम से सावलाकोट की दूरी भी कम है,जम्मू से वाया रामबन की सावलाकोट की दूरी काफी ज्यादा है,अगर जहां से प्रोजेक्ट चलाने के लिए हेडक्वार्टर बनाया जाता है तो स्थानीय लोगों को रोजगार की सुविधा मिलेगी,वहीं सरकारी धन भी बचेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें