सांबा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने डीसी सांबा को ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि 25 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो वे रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन शुरू करेंगे। कोरोना काल में बंद हुए कई ट्रेनों के स्टॉपेज अब तक बहाल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जिला मुख्यालय और औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद सांबा रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त ट्रेन सुविधा नहीं मिल रही है।